February 11, 2026

अमित श्रीवास्तव, देहरादून/ सुजाता वालिया, रुड़की 

 

देहरादून। खेल मंत्री रेखा आर्य ने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर गठित हाई पावर कमेटी की बैठक अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में बने राष्ट्रीय खेल सचिवालय में करने को कहा है।

खेल मंत्री ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को लिखे पत्र में कहा है कि प्रदेश में 28 जनवरी, 2025 से 14 फरवरी, 2025 तक 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है।

सीएम भी राष्ट्रीय खेल सम्बन्धी बैठकों का आयोजन राष्ट्रीय खेल सचिवालय में ही कर रहे हैं। ऐसे में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन एवं क्रियान्वयन हेतु आपकी अध्यक्षता में गठित हाई पॉवर कमेटी की आगामी समस्त बैठकों का आयोजन राष्ट्रीय खेल सचिवालय में किया जाय। राष्ट्रीय खेल सचिवालय में बैठकों के संचालन से वहां चल रही तैयारियों एवं खेल अवस्थापना कार्यों में भी अनुकूल प्रभाव पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *