ऑप्रेशन नई किरण को सफल बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर लक्सर पुलिस द्वारा आयोजित किया गया नुक्कड़ नाटक

नशा मुक्त शहर-नशा मुक्त गांव की संकल्पना को करना है सही साबित, आमजन को दिलाई गई शपथ
लक्सर। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन, नशा मुक्त शहर-नशा मुक्त गांव, जिंदगी को हां, अभियान एवं आप्रेशन नई किरण को सफल बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर आज सीओ लक्सर नताशा सिंह और प्रभारी निरीक्षक लक्सर राजीव रौथाण के नेतृत्व में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा कस्बा सुल्तानपुर लक्सर में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में नशे की रोकथाम के सम्बन्ध में नुक्कड़ नाटक आयोजित कर यात्रियों/दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों के साथ नशा मुक्त गांव/शहर /राज्य/ के सम्बन्ध में चर्चा की गई व गांवो में नशा करने वाले व्यक्तियों की काउंसलिंग कर उन्हे नशा मुक्त करने व नशा बेचने वाले व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने के सम्बन्ध में भी अवगत कराया गया।
गांव के युवाओं को आपरेशन नई किरण के सम्बन्ध में नशे से पीड़ित व्यक्तियों की काउंसलिंग एवं उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोडने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। नशा मुक्त शहर-नशा मुक्त गांव अभियान के अन्तर्गत जिन्दगी को है, नशे को ना के तहत शपथ दिलाई गई।








