February 17, 2026

 

 

(अमित श्रीवास्तव, देहरादून)

 

एसएसपी अजय गणपति ने पत्रकार वार्ता में गिनाईं प्राथमिकताएं, कहा— “अपराध मुक्त समाज और पारदर्शी पुलिसिंग हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता”

जनसुनवाई एवं पीड़ित केंद्रित पुलिसिंग: प्रत्येक फरियादी की बात संवेदनशीलता से सुनकर प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

जनपद पुलिस को किसी भी सूचना पर त्वरित रिस्पॉन्स एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु भी दिए गए कड़े निर्देश

उधमसिंह नगर। आज पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में समन्वय गोष्ठी के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर अजय गणपति ने पत्रकार बंधुओं से संवाद किया। मीडिया को पुलिस और जनता के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस का मुख्य ध्येय केवल अपराध रोकना ही नहीं, बल्कि आम जनमानस के भीतर सुरक्षा का भाव पैदा करना है।

संवाद के दौरान एसएसपी ने पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निम्नलिखित प्रमुख प्राथमिकताओं को रेखांकित किया।

संवेदनशील एवं पारदर्शी पुलिसिंग

थानों में आने वाले प्रत्येक फरियादी को न्याय का अहसास कराना और पुलिस-जनता के बीच की दूरी को कम करना मुख्य लक्ष्य होगा।

महिला एवं बाल सुरक्षा (जीरो टॉलरेंस)

महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति रहेगी। तत्काल एफआईआर दर्ज कर त्वरित विवेचना के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

नशे के विरुद्ध ‘सर्जिकल स्ट्राइक’

नशा तस्करी के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए केवल खुदरा विक्रेताओं पर ही नहीं, बल्कि मुख्य सप्लायरों (किंगपिन्स) के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा।

साइबर क्राइम रिस्पांस

बढ़ते डिजिटल फ्रॉड को रोकने के लिए साइबर सेल को आधुनिक बनाया जाएगा ताकि पीड़ितों की मेहनत की कमाई को समय रहते सुरक्षित किया जा सके।

सुगम यातायात व्यवस्था

जनपद को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए यातायात प्रबंधन को वैज्ञानिक और सुव्यवस्थित तरीके से लागू किया जाएगा।

सघन सत्यापन अभियान (वेरिफिकेशन ड्राइव)

असामाजिक तत्वों और संदिग्धों की पहचान हेतु पूरे जनपद में बड़े स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जाएगा।

मीडिया एवं कम्युनिटी पुलिसिंग

सूचनाओं के बेहतर आदान-प्रदान के लिए मीडिया सेल को और अधिक सक्रिय किया जाएगा और अपराध नियंत्रण में आम जनता का सहयोग लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *