March 23, 2026

 

शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले….वतन पर मिटने वालों का यही बाकी निशा होगा

रुड़की। अमर शहीद बलिदानियों के प्रति अपार श्रद्धा भाव रखने वाले कुछ मतवाले पिछले 30 वर्षों से अमर शहीद बलिदानियों के चरणों में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित करते आ रहे हैं । इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए आज रुड़की के हरमिलाप धर्मशाला में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन समर्पण जन कल्याण संगठन (रजि०) व 84 उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी, रुड़की द्वारा आयोजित किया गया । शिविर का उद्घाटन समर्पण संस्था के संरक्षक कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया। आज रक्तदान शिविर में एनसीसी के कैडेट्स बड़ी संख्या में रक्तदान करने पहुंचे।

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने उद्घाटन के अवसर पर इन कैडेट्स की भूरि-भूरि प्रशंसा की व बताया की मंत्री पद मिलने के साथ ही सर्वप्रथम रक्तदान शिविर में सम्मिलित होना उनके लिए गौरव का विषय है। आज रक्तदान शिविर में आये मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर प्रभात भंडारी, ग्रुप कमांडर, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, रुड़की व अति विशिष्ट अतिथि कर्नल अमन कुमार सिंह, कार्यवाहक कमान अधिकारी, 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी द्वारा स्वयं रक्तदान कर आये हुए कैडेट्स व जन मानस को रक्तदान हेतु प्रेरित किया । अपने उद्बोधन में ब्रिगेडियर साहब द्वारा बताया गया की एनसीसी कैडेट्स के अंदर युवा रखते हैं और आज से ही इन बच्चों के अंदर रक्तदान की भावना जागना इनका ध्यान देश सेवा की ओर अग्रसारित करेगी। रक्तदान मानव द्वारा अपने जीवन मे किया जाने वाला सबसे बड़ा दान है व इससे कोई समस्या भी नही होती । अतिथियों का स्वागत समर्पण संस्था के अध्यक्ष नरेश यादव द्वारा पुष्प गुच्छ व मोमेंटो भेंट कर किया गया । रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं से 143 यूनिट रक्त ब्लड बैंक को एकत्रित कर दिया गया । इस अवसर पर संस्था के संरक्षक डॉ. सुशील नागर महामंत्री प्रदीप गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार सोनकर, कोषाध्यक्ष शशिकांत अग्रवाल, स्वास्थ्य प्रभारी सन्दीप गोयल, पर्यावरण प्रभारी संदीप अरुण कोहली यादव, ब्लड बैंक प्रभारी अनूप बंसल, शेर सिंह, सचिन पंडित, रवि कपूर, अनिरुद्ध गोयल, संजय गोयल, विकास सैनी, महिला शाखा अध्यक्ष रेनू गुप्ता, महामंत्री प्रीति अग्रवाल, बबीता अग्रवाल इत्यादि उपस्थित रहे।

रक्तदान शिविर का आयोजन रुड़की ब्लड बैंक, मदर टेरेसा ब्लड बैंक व राजकीय चिकित्सालय से आये हुए अनुभवी चिकित्सको की निगरानी की किया गया।

रक्तदाताओं शेर सिंह शरण, दीपक, राजीव गोयल, अनूप बंसल, शैलेश बंसल, मनोज मेहरा, संदीप बुड़ाकोटी, अनुज गिरी, सनी अरोड़ा, हर्षिता गोयल दीपक कुमार, सूबेदार सुभाष चंद्रा, रजत रावत, अक्षन्दा चंदेल, कशिश व अन्य रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *