May 26, 2026

नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक और विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री धामी ने मुलाकात के बाद बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश को नई दिशा, नई ऊर्जा और आत्मविश्वास मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। साथ ही, वैश्विक मंच पर भारत का मान-सम्मान बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *