April 30, 2026

बागेश्वर। अपर आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून तथा जिलाधिकारी बागेश्वर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनस्वास्थ्य संरक्षण तथा औषधियों की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं प्रभावकारिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से औषधि निरीक्षक द्वारा बागेश्वर नगर अंतर्गत स्थित औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का सघन औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम, 1940 तथा नियमावली, 1945 के अंतर्गत विनिर्दिष्ट प्रावधानों के अनुरूप लाइसेंस की शर्तों का अनुपालन तथा प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी रिकॉर्डिंग का सत्यापन, दवाओं के क्रय विक्रय से सम्बन्धी अभिलेखों का मौके पर सत्यापन किया गया। साथ ही दवाओं का उचित तापमान पर भंडारण करने तथा मेडिकल स्टोर में उचित साफ सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया ।

संदेह के आधार पर दो औषधियो का नमूने भी लिए गई एवं उन्हें जांच हेतु औषधि विश्लेषणशाला भेजा गया।

औषधि विभाग यह पुनः स्पष्ट करता है कि औषधियों के विनिर्माण, भंडारण, वितरण एवं विक्रय में स्थापित वैज्ञानिक एवं विनियामक मानकों का अनुपालन अनिवार्य है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या उल्लंघन की स्थिति में कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी, जिससे जनस्वास्थ्य की सर्वोच्च सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *