
बागेश्वर। उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देशों पर प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, जितेन्द्र मेहरा ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही कर महत्वपूर्ण बरामदगी के निर्देश दिए गए हैं।
उपरोक्त निर्देशों के अनुपालन में थाना कपकोट पुलिस द्वारा रात्रि के समय सघन चैकिंग के दौरान अभियुक्त मौ0 जुबेर पुत्र मौ0 इलियास को मोटरसाइकिल पीबी 10 सीके 4346 में 105 ग्राम अवैध चरस परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध थाना कपकोट में एफआईआर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा हैं साथ ही अभियुक्त के बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज एवं आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में विवेचना प्रचलित है।
अभियुक्त का विवरण
अभियुक्त मौ0 जुबेर पुत्र मौ0 इलियास निवासी वार्ड नं0 24 शेखपुर थाना बहेडी जिला बेरली उत्तर प्रदेश हाल निवासी असो थाना कपकोट उम्र 38 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
उ0नि0 संजय धौनी
कानि0 हरीश सनवाल
कानि0 अशोक टम्टा






