May 19, 2026

 

कोतवाली बागेश्वर में थाना दिवस एवं सीएलजी गोष्ठी आयोजित 

थाना दिवस जनता की सुनवाई और समाधान का केंद्र

खोया मोबाइल वापस पाकर लौटे चेहरे की मुस्कान, एसपी बागेश्वर ने स्वामियों को सौंपे 19 मोबाईल फोन

बागेश्वर। आईजी कुमाऊं, रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, जितेन्द्र मेहरा द्वारा आज थाना कोतवाली बागेश्वर में थाना दिवस का आयोजन कर सीएलजी के सदस्यो के अतिरिक्त नगर के सम्भ्रान्त नागरिक, सीनियर सिटीजन, व्यापार मण्डल एवं टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियो के साथ गोष्टी की गयी। जिसमें उनसे समस्याओ और महत्वपूर्ण सुझावो के बारे में जानकारी की गयी तो *उपस्थित लोगो द्वारा नगर क्षेत्र में पार्किग, यातायात जाम, बाइकर्स के द्वारा रैस ड्राईविग, नशामुक्त समाज,बाहरी व्यक्तियो के सत्यापन* एवं नगर क्षेत्र में पुलिस गश्त बढाने पर जोर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा शिकायतों एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया एवं कुछ का मौके पर ही निस्तारण/ समाधान करने हेतु सम्बंधितो को निर्देशित किया गया।

एसपी बागेश्वर ने जनता से सीधा संवाद कर त्वरित समाधान और पारदर्शिता पर जोर दिया। उन्होंने लोगों से आपराधिक गतिविधियों की सूचना तुरंत उनके सीयूजी नम्बर पर देने और बागेश्वर को नशामुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। बैठक में उपस्थित नागरिकों को सुरक्षा के दृष्टिगत सड़क के दोनों ओर तथा दुकानों के आगे वाहन पार्क न करने, नाबालिगों को वाहन न देने, किरायेदारों व नौकरों का सत्यापन कराने, नशे की सूचना पुलिस को देने और साइबर ठगी से बचने के प्रति जागरूक किया गया।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली बागेश्वर पुलिस के अथक प्रयासों से आम जनता के खोए हुए बरामद 19 मोबाइल फोन को उनके मूल स्वामियों के सुपुर्द किया गया। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग ₹5 लाख है।

मोबाइल फोन स्वामियों द्वारा अपने खोये हुये फोन वापस पाकर प्रसन्नता व्यक्त की व बागेश्वर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद प्रकट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *