June 5, 2026

 

(अमित श्रीवास्तव, देहरादून)

नैनीताल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने आज लोक भवन, नैनीताल परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत रुद्राक्ष का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रकृति संरक्षण, हरित पर्यावरण और भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने हेतु अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया।

प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर ने भी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत चंदन का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

राज्यपाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का संकल्प नहीं, बल्कि हमारी सतत जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *