February 12, 2026

अमित श्रीवास्तव, देहरादून/ सुजाता वालिया, रुड़की

देहरादून। तीन दिन से लम्बी बैठकों के बाद आखिरकार भाजपा ने नगर निगम, पालिका और नगर पंचायतों मे प्रत्याशियों की सूची फाइनल कर दी है। आज भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में निकाय चुनाव प्रत्याशियों के पैनल पर विचार विमर्श किया गया। बैठक मे नगर पालिका, नगर पंचायत के नामों पर मुहर लगाते हुए, निगम महापौर के नामों को संस्तुति के लिए केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया है।

पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअली शामिल हुए।

बैठक में पार्टी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, संसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, तीरथ सिंह रावत, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, नैनीताल सांसद अजय भट्ट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार तथा महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल उपस्थित रहे।

बैठक में प्रदेश के सभी निगमों के महापौर, पालिका अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष को लेकर सामने आए नामों के पैनल पर विस्तृत विमर्श किया गया। जिसमें सर्वसम्मिति से सभी पालिका एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। वहीं निगम महापौर के नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व की सहमति के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *