February 11, 2026

लक्सर। आज क्षेत्राधिकारी लक्सर द्वारा थाना पथरी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी लक्सर द्वारा सलामी गार्द का बारीकी से निरीक्षण किया गया तत्पश्चात महिला बैरिक, पुरुष बैरिक एवं मैस ,मालखाना व कार्यालय का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

क्षेत्राधिकारी लक्सर द्वारा थाना अभिलेखों को अध्यावधिक करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। उप निरीक्षक गणों को विवेचनाएं व प्रार्थना पत्रों का समय पर निस्तारण करने हेतु आदेशित किया गया।

थाना पथरी के उपनिरीक्षक व कर्मचारी गणों को अस्लाह का अभ्यास कराया गया। थानाध्यक्ष पथरी को निर्देशित किया गया कि महीने में दो बार सभी अधिकारी व कर्मचारी गणों को शास्त्रों का अभ्यास कराया जाये।थाने में रखें पुराने मालों के निस्तारण हेतु भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *