January 31, 2026

 

 

लोहडी की रात शराब व नशे के दौरान हुए विवाद में पत्थर से सिर कुचलकर की गई थी हत्या

घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद, मुकदमे में धारा 239 बीएनएस की बढ़ोतरी

उधमसिंह नगर। दिनांक 16-01-2026 को थाना रुद्रपुर क्षेत्रान्तर्गत फाजिलपुर मैहरोला, गिल रिसोर्ट, रामपुर रोड, रुद्रपुर में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराई गई।

मृतक की पहचान मलखान सिंह पुत्र स्व0 भीम सैन, निवासी वार्ड संख्या 25, प्रीत विहार, थाना रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर, उम्र लगभग 45 वर्ष के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पत्थर से सिर कुचलकर हत्या किया जाना प्रकाश में आया।

शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई गई तथा घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। मृतक की पत्नी कोशल्या देवी पत्नी मलखान सिंह, निवासी रम्पुरा वार्ड संख्या 22, थाना रुद्रपुर, की तहरीर के आधार पर एफआईआर पंजीकृत की गई।

विवेचना के दौरान वीरपाल एवं अमित की संदिग्धता प्रकाश में आई। आज कोतवाली रुद्रपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर प्रीत विहार शनि मंदिर के पास, रम्पुरा से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

दोनों अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस संख्या यूके -06 एवाई -9907 सहित गिरफ्तार किया गया। अभियोग में धारा 239 बीएनएस की वृद्धि की गई।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि लोहरी के दिन शराब व नशे के दौरान आपसी विवाद हो गया था। इसी दौरान वीरपाल द्वारा मृतक मलखान सिंह के साथ मारपीट कर डंडे एवं पत्थर से सिर पर वार किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद दोनों अभियुक्त मौके से फरार होकर अपने-अपने घर चले गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *