October 22, 2025

हरिद्वार। वरिष्ठ पत्रकार मधुकांत प्रेमी का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। वे 91 साल के थे। उनके निधन पर कई धार्मिक, पत्रकार, सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने दुख जताया।

उनके पुत्र अवनीश प्रेमी ने बताया कि ज्वालापुर से 2 बजे अंतिम यात्रा शुरू होगी। कनखल के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार मधुकांत प्रेमी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी मधुकांत प्रेमी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *