August 9, 2025

पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने भी थामा भाजपा का दामन

देहरादून। निकाय चुनाव के बीच उत्तराखण्ड की सियासत में आज शनिवार को खासी हलचल देखने को मिली। इस दौरान जहां कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा, वहीं भाजपा के लिए आज का दिन खास रहा। आज सुबह ही प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने पार्टी से इस्तीफा दिया। इसके बाद उनके भाजपा में जाने की चर्चाएं तेज होने लगी। इन तमाम चर्चाओं पर विराम तब लग गया जब उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके साथ पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में दोनों नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बता दें कि मथुरा दत्त जोशी पिथौरागढ़ नगर निगम में पत्नी को महापौर का टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। तभी से उनके सुर बगावती हो गए। इधर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि उन्होंने कई सालों तक कांग्रेस पार्टी में रहकर सेवा की, लेकिन इसके बदले उन्हें उपेक्षा मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *