August 11, 2025

देहरादून। राजधानी देहरादून में नगर निगम चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के बाद नगर निगम द्वारा दी गई एनओसी को निरस्त करने से विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल नामांकन के बाद भाजपा से रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ कांग्रेसी प्रत्याशियों की एनओसी गलत तरीके से जारी करने और निरस्त करने की मांग को लेकर कल पहुंचे थे उस समय भी नारेबाजी हुई थी।

आज दोपहर बाद दो वार्ड भगत सिंह कॉलोनी से कांग्रेस प्रत्याशी वसीम अंसारी इलियास अंसारी की एनओसी आज निरस्त कर दी गई जिससे इन दोनों कांग्रेसी प्रत्याशियों का नामांकन भी निरस्त हो गया है। इस सूचना पर नगर निगम में कांग्रेसी एक जुट हो गए है और हंगामा कर प्रशासन पर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप लगा रहे है। इस दौरान कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व गृह मंत्री प्रीतम सिंह भी नगर निगम में अपना विरोध दर्ज कराने पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *