



अमित श्रीवास्तव, देहरादून
देहरादून। प्रमुख सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम ने आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय केशरवाला की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से गणित के प्रश्न भी करवाये। प्रमुख सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में कितने बच्चे हैं और इनकी पढ़ाई कैसी चल रही है, जो कुछ पढ़ाया जा रहा है और सिखाया जा रहा है वो सही चल रहा है या नहीं इसके लिए निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में टॉयलेट साफ मिले है और बच्चों को पौष्टिक भोजन भी मिल रहा है। उन्होंने बताया कि बीच में बच्चों को दूध नहीं मिल पा रहा था लेकिन अब दूध मिल रहा है। निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव के साथ सीडीओ देहरादून अभिनव शाह भी मौजूद रहे।







