March 2, 2026

हरिद्वार। विकास भवन रोशनाबाद स्थित जिला मुख्यालय में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्न प्रमुख योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।
बैठक में महात्मा गांधी नरेगा (मनरेगा) के तहत सोशल ऑडिट, ‘मेरी गांव मेरी सड़क’ पहल और अन्य संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही, ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीमे- जी), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना (आरबीआई), हाउस ऑफ हिमालयाज, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयूजीकेवाई), मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम, मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई।

आकांक्षा कोण्डे ने सभी योजनाओं में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। बैठक में परियोजना निदेशक – डीआरडीए कैलाश नाथ तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, समस्त खंड विकास अधिकारी हरिद्वार, ग्रामोत्थान रीप परियोजना के सहायक प्रबंधक, और एनआरएलएम की टीम ने प्रतिभाग किया। सीडीओ ने सभी अधिकारियों को योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने और निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *