उधमसिंह नगर। छात्रसंघ नामांकन के दौरान रुद्रपुर डिग्री कॉलेज गेट पर हुई फायरिंग के मामले में ऊधमसिंह नगर पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के सख्त रुख और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप पुलिस ने अब तक मुख्य आरोपी गगन रतनपुरिया सहित चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
24 सितम्बर 2025 को छात्रसंघ अध्यक्ष पद के नामांकन के दौरान दो गुटों में भिड़ंत हो गई थी। विवाद इतना बढ़ा कि फायरिंग, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियों तक नौबत आ गई। मौके पर पहुँची पुलिस से पहले ही आरोपी फरार हो गए। इस संबंध में थाना रुद्रपुर पर मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें बीएनएस की विभिन्न धाराएँ 109, 125, 352, 190, 191, 191(3) लगाई गईं।
26 सितम्बर 2025 की कार्रवाई — तीन अपराधी गिरफ्तार
फायरिंग कांड के तुरंत बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, गवाहों और मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। 26 सितम्बर को पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया।
रखवीर सिंह पुत्र हरविन्दर सिंह
निवासी: ग्राम ईश्नरपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली (उ.प्र.)
आपराधिक इतिहास
गैंगस्टर एक्ट और कई फायरिंग प्रकरणों में नामजद
दानिश पुत्र फजले नवी
निवासी वार्ड नंबर 29, आदर्श कॉलोनी, थाना रुद्रपुर
बरामदगी
एक अवैध तमंचा
आपराधिक इतिहास
गैंगस्टर एक्ट, हत्या और कई संगीन मुकदमे दर्ज
गुरपेज सिंह पुत्र रिसपाल
निवासी ग्राम नेताजी नगर, विजय नगर, दिनेशपुर
आपराधिक इतिहास
कई बार मारपीट व धमकी के मामले दर्ज
विशेष जानकारी
रुद्रपुर फायरिंग प्रकरण के बाद आरोपियों को शरण, गाड़ी और आर्थिक मदद उपलब्ध कराई
27 सितम्बर 2025 की कार्रवाई — रुद्रपुर फायरिंग कांड मुख्य आरोपी गगन रतनपुरिया मुठभेड़ में गिरफ्तार
शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि फायरिंग का मुख्य आरोपी गगन रतनपुरिया किसी अन्य व्यक्ति से मिलने जा रहा है और सरेंडर करने की फिराक में है। इस पर पुलिस ने शक्तिफार्म क्षेत्र में घेराबंदी की। गिरफ्तारी से बचने के लिए गगन ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे दबोच लिया गया।
गगन रतनपुरिया के खिलाफ 32 से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं।
उस पर गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट, हत्या व अन्य गंभीर धाराओं में केस उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों में पंजीकृत हैं।
घायल आरोपी को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से गहन पूछताछ की जा रही है।
विपिन सिंह पुत्र अतर सिंह निवासी आवास विकास किच्छा उम्र 23 वर्ष अपराधिक इतिहास-धारा 307, मारपीट
देवेन्द्र कुमार पुत्र महेश चन्द निवासी मुन्डियन नवीबक्स थाना बहेडी, जनपद बरेली, उ0प्र0 उम्र 26 वर्ष
मो0 रजत पुत्र मुसब्बर अली निवासी डयूडी फार्म बाजपुर उम्र 28 वर्ष अपराधिक इतिहास- धारा 307 भा0द0वि0
अन्य नामजद
इस मुकदमे में जस्सी कचूरा, मनप्रीत उर्फ गोपी, अभय सक्सैना, चेतन मागढ़, सत्यम, विक्रम जानी भाटिया, प्रिंस शर्मा, हेमंत मिश्रा, चंदन यादव, रवि रावत, आकाश यादव, आशीष यादव समेत कई अन्य व्यक्तियों और अज्ञात के खिलाफ भी विवेचना प्रचलित है।