August 10, 2025

बरामद अवैध चरस की अंतरराज्यीय कीमत लगभग ढाई लाख रुपए से अधिक

अभियुक्त के विरूद्ध थाना केलाखेड़ा में एफआईआर एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया

उधमसिंह नगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध व अवैध मादक पदाथों की बरामदगी व रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दिए गए आदेश निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात उधम सिंह नगर व पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निकट प्रयवेक्षण में थानाध्यक्ष केलाखेड़ा महोदय के निर्देशन पर चौकी बेरिया दौलत पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति सुरेश सिंह पुत्र स्व० चेतराम सिंह निवासी ग्राम कुल्हा, तिलपुरी न० 1 थाना दिनेशपुर जनपद ऊधमसिंह नगर को 01 किलो 332 ग्राम अवैध चरस अपनी मोटर साईकिल बजाज डिस्कवर रजिस्ट्रेशन नम्बर यूके 06पी 8164 मोटर साईकिल में परिवहन करते हुए पकड़े जाने पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

नाम पता अभियक्त
सुरेश सिंह पुत्र स्व० चेतराम सिंह निवासी ग्राम कुल्हा, तिलपुरी न० 1 थाना विनेशपुर जनपद ऊधम सिंह नगर उम्र 42 वर्ष

बरामदगी
01 किलो 332 ग्राम अवैध चरस
एक अदद मोबाईल फोन पोको कम्पनी
मोटर साईकिल बजाज डिस्कवर रजिस्ट्रेशन नम्बर यूके 06पी 8164

पुलिस टीम
थानाध्यक्ष अशोक कुमार थाना – केलाखेडा
उनि0 नरेश सिंह मेहरा, चौकी प्रभारी, चौकी बेरिया दौलत
अपर उ०नि० मुकेश चन्द्र थाना केलाखेड़ा
का0 जगदीश सिंह नगरकोटी थाना केलाखेड़ा
का0 हरी सिंह थाना केलाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *