
कोतवाली गदरपुर पुलिस द्वारा हनी-ट्रैप व रंगदारी गैंग का पर्दाफाश
घटना में प्रयुक्त कार बरामद, कई अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी
उधमसिंह नगर। दिनांक 26-01-2026 को वादी दाऊद पुत्र भूरा, निवासी ग्राम मडियान शादी, जिला रामपुर (उ0प्र0) द्वारा कोतवाली गदरपुर में तहरीर दी गई। तहरीर के अनुसार अभियुक्ता जौहर उर्फ महक द्वारा फेसबुक आईडी के माध्यम से संपर्क कर गदरपुर बुलाया गया, जहाँ अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौच, मारपीट, जान से मारने की धमकी, फर्जी मुकदमे में फँसाने एवं अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ₹40,000 नगद व ₹95,000 ऑनलाइन धोखाधड़ी पूर्वक वसूले गए।
घटना के बाद अभियुक्तगण कार संख्या यूपी 22बीए 4232 से फरार हो गए।
तहरीर के आधार पर कोतवाली गदरपुर में अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना उप निरीक्षक नरेश पन्त के सुपुर्द की गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक अपराध/पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
दिनांक 26-01-2026 को कोतवाली गदरपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
जौहर उर्फ महक पुत्री हबीब खान, निवासी चादर बाला बाग मोहल्ला, जिला अस्पताल, रामपुर (उ0प्र0), उम्र लगभग 25 वर्ष
राबिया पुत्री लईक अहमद, निवासी राजद्वारा कोने वाली गली, कोतवाली रामपुर (उ0प्र0), उम्र लगभग 20 वर्ष
रोहन पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी स्वार गेट, मुड़िया नदार बाग, रामपुर (उ0प्र0), उम्र लगभग 22 वर्ष
अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार संख्या यूपी 22बीए 4232 तथा रंगदारी से वसूली गई राशि बरामद की गई।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उनका गैंग लगभग 10-12 सदस्यों का है, जिसमें महिला व पुरुष शामिल हैं। गैंग सोशल मीडिया के माध्यम से अमीर युवकों को चिन्हित कर महिलाओं द्वारा दोस्ती करता है और फिर अलग-अलग शहरों में बनाए गए ठिकानों पर बुलाकर रंगदारी वसूलता है। असफल होने पर फर्जी दुष्कर्म के मुकदमे दर्ज कराए जाते हैं।
अभियुक्ता का आपराधिक इतिहास
अभियुक्ता जौहर उर्फ महक के विरुद्ध जनपद रामपुर (उ0प्र0) में कई मुकदमे दर्ज हैं। पूर्व में थाना गंज रामपुर से गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध रह चुकी है तथा कई बार जेल जा चुकी है। अब तक विभिन्न क्षेत्रों में लगभग एक दर्जन घटनाएं कारित करना स्वीकार किया गया है।
अन्य अभियुक्तों की तलाश
घटना में शामिल अन्य अभियुक्त दीपक, राहुल व शिवम उर्फ हैप्पी की तलाश जारी है। गैंग के अन्य सक्रिय सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अपराधिक इतिहास के संबंध में अन्य जनपदों से जानकारी संकलित की जा रही है।
पुलिस टीम का विवरण
संजय पाठक — प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली गदरपुर
उ0नि0 नरेश पन्त
उ0नि0 मुकेश मिश्रा (प्रभारी चौकी महतोष)
उ0नि0 संजय सिंह बोरा
कानि0 निकुल जाटल
कानि0 मोहन बोहरा
म0कानि0 विजय लक्ष्मी
म0कानि0 पार्वती गोस्वामी








