February 21, 2026

 

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आधा दर्जन से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज

कुंडा पुलिस ने बिजनौर के शातिर हिस्ट्रीशीटर को दबोचा, फर्जी आधार कार्ड बनाकर पहचान छिपाकर रह रहा था

08 मोबाइल, एलसीडी, साउंड बॉक्स व अन्य सामान बरामद, फरार साथी की तलाश जारी

उधमसिंह नगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर मणिकांत मिश्रा के कुशल निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंडा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

कोतवाली कुंडा क्षेत्र से उत्तर प्रदेश बिजनौर के अफजलगढ़ का हिस्ट्रीशीटर अपराधी सुहैल उर्फ सोनू पुत्र शमीम अहमद (उम्र 39 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्त अपनी पहचान छिपाकर फर्जी आधार कार्ड पर “मोहम्मद जैद” नाम से जसपुर, कुंडा और काशीपुर क्षेत्र में किराए पर रह रहा था।

वादी फईम अहमद पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी महुआखेड़ा गंज, थाना आईटीआई ने 9 अक्टूबर 2025 की रात अपनी मोबाइल शॉप बैलजुड़ी, कुंडा क्षेत्र से 12 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 1 एलसीडी और 1 साउंड बॉक्स चोरी होने की तहरीर 20 अक्टूबर 2025 को दर्ज कराई थी।

मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

एसएसपी के निर्देशन में गठित कुंडा पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सर्विलांस और मैनुअल पुलिसिंग के माध्यम से कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया , गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 08 स्मार्टफोन, 01 सैमसंग एलसीडी, 01 साउंड बॉक्स व अन्य सामान बरामद किया गया है।

जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि चोरी किए गए शेष 04 मोबाइल फोन व 01 लैपटॉप को नौशाद आलम पुत्र मोहम्मद अकरम निवासी मोहल्ला गुजरातियान, जसपुर को बेचा गया था, जो वर्तमान में फरार है। उसकी गिरफ्तारी हेतु टीम सक्रिय प्रयास कर रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त सुहैल उर्फ सोनू थाना अफजलगढ़, जिला बिजनौर का लापता हिस्ट्रीशीटर संख्या-84ए है। उसके विरुद्ध विभिन्न गम्भीर धाराओं में 6 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी टीम

प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार, कोतवाली कुंडा
उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी शिवराजपुर पट्टी
उप निरीक्षक अरविंद बहुगुणा, चौकी प्रभारी सूर्या
उप निरीक्षक अर्जुन सिंह, चौकी प्रभारी मंडी
उप निरीक्षक नवीन जोशी, थाना कुंडा
अपर उप निरीक्षक दीपक चौहान, थाना कुंडा
कांस्टेबल धर्मेंद्र भारती
कांस्टेबल राजकुमार
कांस्टेबल जितेंद्र चौहान
कांस्टेबल कैलाश, एसओजी काशीपुर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मणिकांत मिश्रा ने पुलिस टीम को उत्कृष्ट कार्य हेतु सराहा एवं अन्य फरार अपराधियों के विरुद्ध भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *