February 6, 2026

 

बिनोर्फन – बुप्रेनोरफीन के 5000 इंजेक्शन और 326 बोतल अवैध सिरप की भारी खेप बरामद

बिना लाइसेंस व बिना बिल के स्कूटी से हो रहा था नशीले पदार्थों का अवैध परिवहन

कोतवाली काशीपुर व एसओजी की टीम ने दबोचा तस्कर, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

काशीपुर पुलिस व एसओजी की बड़ी कार्रवाई, लाखों के नशीले इंजेक्शन और सिरप पकड़े

उधमसिंह नगर। नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए उधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मणिकांत मिश्रा द्वारा चलाए जा रहे अभियान का असर लगातार देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में कोतवाली काशीपुर पुलिस और एसओजी काशीपुर की संयुक्त टीम ने देर रात्रि टांडा बागवाला—टांडा उज्जैन रोड पर चेकिंग के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जो स्कूटी यूके 18सी -5740 पर नशीले पदार्थों की बड़ी खेप परिवहन कर रहा था।

चेकिंग में पुलिस को दो गत्तों की पेटियों में बिनोर्फन बुप्रेनोरफीन इंजेक्शन आईपी के 200 कार्टन, जिनमें कुल 5000 इंजेक्शन, बरामद हुए। इसके अलावा तीन अलग-अलग पेटियों में रखी कोडीन फॉसफेट एंड ट्रिपरोलीडिन एचसीएल की 326 बोतलें भी बिना लाइसेंस और बिना बिल के मिलीं।

गिरफ्तार अभियुक्त नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहा था । बरामदगी के आधार पर कोतवाली काशीपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त
दीपक ठाकुर, पुत्र कृष्णपाल सिंह निवासी – ग्राम शक्तिखेड़ा, थाना भगतपुर, जनपद मुरादाबाद (उ.प्र.)
उम्र – 24 वर्ष

बरामदगी
बिनोर्फन – बुप्रेनोरफीन इंजेक्शन आईपी – 200 कार्टन (5000 इंजेक्शन)
कोडीन फोसफेट एंड ट्रिपरोलीडिन एचसीएल सिरप
– 326 बोतलें
01 सफेद स्कूटी – यूके 18सी -5740

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक सुनील सुतेड़ी – प्रभारी एसओजी काशीपुर
उपनिरीक्षक कृष्ण चंद आर्या, कोतवाली काशीपुर
उपनिरीक्षक हेमचंद तिवारी – कोतवाली काशीपुर
उपनिरीक्षक मनोज सिंह धोनी – कोतवाली काशीपुर
हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार – कोतवाली काशीपुर
हेड कांस्टेबल दीपक कुमार – एसओजी काशीपुर
कांस्टेबल हरीश – एसओजी काशीपुर
कैलाश तोमकयाल – एसओजी काशीपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *