June 26, 2025

यह उपलब्धि अब तक के इतिहास में पहली बार दर्ज की गई है: नमामि बंसल

नगर निगम की प्राथमिकता जनता को बेहतर बुनियादी सुविधाएं देना है: नमामि बंसल

देहरादून। देहरादून नगर निगम ने शहर की रोशनी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। निगम ने पहली बार रिकॉर्ड समय में स्ट्रीट लाइटिंग के क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मात्र एक माह में 110 स्ट्रीट लाइट पोल और कुल 270 एलईडी लाइट्स लगाने का कार्य पूरा किया है। यह उपलब्धि अब तक के इतिहास में पहली बार दर्ज की गई है। आज वार्ड संख्या 59 मान सिंह इलाके में इन लाइट का विधिवत शुभारभ किया गया। इस मौके पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, नगर निगम मेयर सौरभ थपलियाल समेत नगर आयुक्त नमामि बंसल मौजूद रही।

नगर आयुक्त नमामि बंसल के विशेष प्रयास से पहली बार नगर निगम द्वारा लगाई गई सभी लाइटें 120 वॉट की क्षमता वाली आधुनिक एलईडी लाइट्स हैं जबकि पहले वाट क्षमता कम थी जिससे रोशनी कहने के साथ साथ वाहन चालकों या राहगीरों को लाभ नहीं मिलता था जो ऊर्जा की बचत के साथ-साथ अधिक रोशनी देने में सक्षम हैं। इस पूरी परियोजना की कुल लागत लगभग 88 लाख रुपये आई है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह कार्य समयबद्धता, समन्वय और पारदर्शिता के साथ किया गया है, जिससे शहरवासियों को सीधे लाभ मिलेगा।

नगर निगम के अनुसार, यह पहल न केवल शहर की सुंदरता को बढ़ाने में सहायक होगी, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी बेहद अहम साबित होगी। अंधेरे क्षेत्रों में रोशनी पहुंचने से रात्रिकालीन दुर्घटनाओं और आपराधिक घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है।

नगर आयुक्त ने इस कार्य को लेकर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता जनता को बेहतर बुनियादी सुविधाएं देना है। इसी क्रम में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को और भी दुरुस्त करने की योजना पर काम किया जा रहा है। भविष्य में निगम अन्य क्षेत्रों में भी इसी प्रकार कार्य विस्तार करने की दिशा में सक्रिय रूप से प्रयास करेगा।

स्थानीय नागरिकों ने भी नगर निगम की इस पहल की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि बाकी इलाकों में भी जल्द इस तरह की लाइटें लगाई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *