February 12, 2026

अमित श्रीवास्तव, देहरादून/सुजाता वालिया, रुड़की

 

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय प्रवास पर मध्य प्रदेश और दिल्ली जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मध्य प्रदेश के सागर में मध्य प्रदेश सरकार के 1 वर्षीय कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उनका मध्य प्रदेश के सागर से विशेष लगाव है इसकी बड़ी वजह उनका बाल्यकाल सागर में बीता है और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पूर्व में ही उन्हें मध्य प्रदेश आने के लिए आमंत्रित भी कर चुके हैं। कुछ दिनों पूर्व उनकी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से जब वार्ता हुई तब उन्होंने सागर का विशेष रूप से जिक्र किया था। मुख्यमंत्री भी सागर जाने के लिए तैयार हो गए हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद इस बात की पुष्टि की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिल्ली में वह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैठक में शामिल होंगे जहां देश में बने नए कानून पर चर्चा वार्ता और समीक्षा होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *