February 12, 2026

अमित श्रीवास्तव, देहरादून/सुजाता वालिया, रुड़की 

देहरादून। निकाय चुनाव की गर्मी के बीच पत्रकारों की जंग भी रोचक मोड़ पर पहुंच गई है। उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद पर अरुण शर्मा व भूपेंद्र कंडारी के बीच सीधी टक्कर होने जा रही है। कंडारी पूर्व में भी प्रेस क्लब के अध्यक्ष रह चुके हैं।

कंडारी व अरुण शर्मा पूर्व में हुए अध्यक्ष पद का चुनाव हार भी चुके हैं।

अध्यक्ष पद के अन्य दावेदार गिरधर शर्मा केचुनाव मैदान से हटने के बाद चुनावी जंग रोचक हो गयी।

रविवार 29 दिसम्बर को सुबह 9 बजे से दो बजे तक मतदान होगा। तीन बजे से मतगणना होगी।

गुरुवार को नामांकन वापसी के दिन अध्यक्ष, महामंत्री समेत अन्य पदों पर लड़ रहे उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो गयी।

महामंत्री पद पर सुरेंद्र डसीला व विनोद पुंडीर के बीच मुख्य मुकाबला होगा।

कोषाध्यक्ष पद पर अनिल चन्दोला, राजेन्द्र उनियाल व मनोज ज्याड़ा के बीच तिकोना संघर्ष रहेगा। कार्यकारिणी समेत अन्य पदों पर लड़ रहे दावेदारों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *