August 15, 2026

देहरादून। डॉ. विशाखा अशोक भदाणे, सेनानायक, आईआरबी द्वितीय, देहरादून द्वारा आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वाहिनी क्वार्टर गार्द में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सेनानायक द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान का गायन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्रनायकों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

सेनानायक द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा तथा सदैव कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।

सेनानायक द्वारा वाहिनी के सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रजत जयंती मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सेनानायक द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *