September 4, 2026

 

थाना ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार के गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित था अभियुक्त

उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा वांछित एवं इनामी अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी

 

(अमित श्रीबास्तव, देहरादून)

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ द्वारा सक्रिय गैंग/गैगस्टर व इनामी अपराधियों के सम्बन्ध प्रभावी कार्यवाही व अपराधियों की धरपकड़ हेतु टीमों को निर्देशित किया गया है इसी क्रम में थाना ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार में पंजीकृत मुकदमा गैंगस्टर एक्ट में वांछित एवं लंबे समय से फरार चल रहे ₹25,000/- के इनामी अभियुक्त को उत्तराखण्ड एसटीएफ की टीम द्वारा प्रभावी पतारसी-सुरागरसी एवं तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त दिनेश कुमार पुत्र ओम प्रकाश, निवासी 36 कुआं के पास, ग्राम जय भगवानपुर, थाना छप्पार, जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, उम्र करीब 32 वर्ष, गैंगस्टर एक्ट के उक्त अभियोग में वांछित था तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था।

अभियुक्त के विरुद्ध गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय द्वारा एनबीडब्लू एवं धारा 84 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही जारी की गई थी। अभियुक्त की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार द्वारा ₹25,000/- का इनाम घोषित किया गया था।

एसटीएफ टीम द्वारा अभियुक्त की लगातार पतारसी-सुरागरसी एवं तकनीकी सर्विलांस की गई। इस दौरान प्राप्त महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर अभियुक्त की लोकेशन थाना छप्पार क्षेत्र, जनपद मुजफ्फरनगर में चिन्हित की गई। सूचना पर एसटीएफ टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त ईनामी अभियुक्त थाना छपार क्षेत्र, जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

दिनेश कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी- 36 कुआं के पास, ग्राम जय भगवानपुर, थाना छप्पार, जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश उम्र- लगभग 32 वर्ष

गिरफ्तारी करने वाली एसटीएफ टीम

निरीक्षक एन.के. भट्ट
उ0नि0 विद्या दत्त जोशी
हे0का0 सुधीर केसला
हे0का0 अनूप भाटी
हे0का0 प्रमोद कुमार
हे0का0 महेन्द्र नेगी
का0 कादर खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *