June 1, 2026

 

युवाओं को पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। मुख्य सेवक सदन, देहरादून में प्राविधिक शिक्षा विभाग, वन विभाग, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग तथा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अन्तर्गत विभिन्न पदों पर चयनित 276 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। सभी नवनियुक्त कार्मिकों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।

युवाओं को पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। इसी संकल्प का परिणाम है कि प्रदेश में अब तक 33 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है। सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और भ्रष्टाचारमुक्त बनाया गया है, जिससे योग्य एवं प्रतिभाशाली युवाओं को उनका अधिकार मिल रहा है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत, रेखा आर्य, खजान दास, विधायक सविता हबंस कपूर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *