November 28, 2026

 

मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के दाहिने पैर में लगी गोली, उपचार हेतु जिला चिकित्सालय ले जाया जा रहा है

अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस एवं एक जिंदा कारतूस बरामद

 

(अमित श्रीवास्तव, देहरादून)

ऊधमसिंह नगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली रुद्रपुर पुलिस द्वारा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में आज कोतवाली रुद्रपुर में पंजीकृत मुकदमे में वांछित एवं फरार चल रहे अभियुक्त शिवम चंद्रा उर्फ बर्गर को रिंग रोड से सरदार के झाले की ओर जाने वाले मार्ग पर पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया गया है।

मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी है। घायल अभियुक्त को तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रुद्रपुर ले जाया जा रहा है। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

शिवम चंद्रा उर्फ बर्गर पुत्र पप्पू, निवासी रेशमबाड़ी, कोतवाली रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर, उम्र 25 वर्ष

बरामदगी का विवरण

एक अदद तमंचा, 315 बोर
एक अदद खोखा कारतूस
एक अदद जिंदा कारतूस

प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *