September 22, 2026

एसएसपी दून की सटीक रणनीति से नशा तस्करों के विरुद्ध दून पुलिस को मिली बडी सफलता

अभियुक्त के कब्जे से कमर्शियल क्वांटिटी में कुल 60 किलो अवैध गांजा (अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग ₹ 15 लाख) हुआ बरामद

अभियुक्त द्वारा तस्करी में प्रयुक्त किए गए वाहन को किया गया सीज

अभियुक्त द्वारा पश्चिमी उत्तर-प्रदेश से माल खरीदकर हरिद्वार, ऋषिकेश ,देहरादून, विकासनगर आदि स्थानों पर की जारी रही थी सप्लाई

देहरादून। मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के विजन को साकार करने के लिये एसएसपी, देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये आदेशों में थाना राजपुर पुलिस द्वारा होटल /रेस्टोरेंट/ बार /वाहन तथा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर के माध्यम से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक गाडी में बैठे व्यक्ति द्वारा भारी मात्रा में गांजा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लाकर देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, विकासनगर आदि जगहों में बेचने हेतु आ रहा है , जिस पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान सीएसआई तिराहा ओल्ड मसूरी रोड के पास से किआ गाड़ी नंबर यूके 07 टीडी 6895 को रोका गया तथा जब उक्त गाडी की तलाशी ली गई तो पुलिस को गाडी की डिग्गी में भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ, जिस पर गाडी में बैठे व्यक्ति बबलू को पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर थाना राजपुर में अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त बबलू द्वारा बताया गया कि वह पिछले काफी समय से अवैध गांजा /चरस की सप्लाई कर रहा है। अभियुक्त पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ, मुजफ्फरनगर आदि जगह से जावेद नाम के आदमी के माध्यम से भारी मात्रा में अवैध गांजा /चरस खरीदकर उसे देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, विकासनगर आदि स्थानों में खासकर बस्ती में रह रहे लोगो को छोटी पुडिया बनाकर महेगें दामो में बेचता है तथा जहां-जहां डिमांड आती है उसी के हिसाब से उक्त गांजे को सप्लाई करता है, साथ ही जावेद द्वारा बताए गए व्यक्तियों को भी वह उक्त माल को सप्लाई करता है। जावेद भारी मात्रा में अवैध गांजा बिहार से कन्टेनर के माध्यम से पश्चिमी उत्तर-प्रदेश में मंगवाता है तथा उक्त कन्टेनर मरेठ, मुज्जफरनगर आदि स्थानो में खडे होते है, जहां पर उन पर रखे गांजा/चरस के बडे-बडे पैकेट पैडलर अपनी गाडीयो में रखकर उत्तर भारत के अलग-अलग राज्यो में सप्लाई करते है। अभियुक्त भी दो-तीन दिन में एक बार अलग-अलग टैक्सी गाडियो में उक्त गांजा /चरस खरीद कर लाता है। देहरादून में भी अभियुक्त द्वारा सपेरा बस्ती, काठ बंगला बस्ती ,मथुरा वाला बस्ती,चंद्रभागा बस्ती आदि स्थानों में सप्लाई की जाती है।

अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

अभियुक्त का नाम पता 
बबलू पुत्र राजन निवासी-सपेरा बस्ती मथुरावाला थाना नेहरू कालोनी देहरादू, उम्र-32 वर्ष

बरामदगी

60 किलो अवैध गांजा (अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग ₹ 15 लाख)
किआ गाडी नम्बर यूके 07 टीडी 6895

पुलिस टीम

अनिल जोशी, क्षेत्राधिकारी सदर
उप निरीक्षक पीडी भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर
उप निरीक्षक संदीप कुमार, चौकी प्रभारी कुठाल गेट
कांस्टेबल सुशील
कांस्टेबल सतेन्द्र पंवार
कांस्टेबल अमित भट्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *