September 22, 2026

 

किच्छा एवं सिरौलीकलां नगर पालिका निर्वाचन के दौरान किच्छा स्ट्रांग रूम के बाहर हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अजय गणपति तत्काल स्वयं स्ट्रांग रूम पहुंचे।

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने, प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखने एवं सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

वर्तमान में स्थिति शांतिपूर्ण एवं नियंत्रण में है। पर्याप्त पुलिस बल तैनात है तथा आसपास के क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है।

एसएसपी अजय गणपति के स्पष्ट निर्देश, कानून-व्यवस्था प्रभावित करने अथवा निर्वाचन प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न करने का कोई भी प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *