August 5, 2026

देहरादून। डॉ. विशाखा अशोक भदाणे, सेनानायक, आईआरबी द्वितीय, देहरादून के निर्देशानुसार वाहिनी मुख्यालय में ग्राफिक ऐरा अस्पताल, देहरादून के सहयोग से एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर के दौरान ब्लड शुगर, रक्तचाप (बीपी), ईसीजी, ब्लड परीक्षण, नेत्र, त्वचा एवं अन्य सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए गए।

इस अवसर पर डॉ. रतनेश पाठक (जनरल फिजिशियन), डॉ. अपूर्वा भण्डारी (ईएनटी विशेषज्ञ), डॉ. हृदेश (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. कशिश बुबलानी (त्वचा रोग विशेषज्ञ) तथा उनकी टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार हेतु दवाइयाँ लिखी गईं।

इस स्वास्थ्य शिविर से कुल 200 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी लाभान्वित हुए।

कार्यक्रम के समापन पर सेनानायक महोदया ने स्वास्थ्य शिविर में पधारे विशेषज्ञ चिकित्सकों का स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया तथा भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *