
(अमित श्रीवास्तव, देहरादून)
रुड़की। कांवड़ यात्रा 2026 को सकुशल एवं सुव्यवस्थित संपन्न कराने में जुटी हरिद्वार पुलिस ने कोतवाली सिविल लाइन, रुड़की क्षेत्र के गणेशपुर पुल (टैंक चौक) पर सेवा और सम्मान की अनूठी मिसाल पेश की।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरिद्वार शेखर चंद्र सुयाल एवं पुलिस अधीक्षक काशीपुर (उधम सिंह नगर) / सुपर जोनल पुलिस ऑफिसर, सुपर जोन-13 स्वपन किशोर सिंह के नेतृत्व में शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की गई तथा उन्हें फलाहार एवं शीतल पेय वितरित कर उनकी मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दी गईं।
श्रद्धालुओं ने पुलिस के इस सेवा भाव और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए हरिद्वार पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया।





