May 16, 2026

अमित श्रीवास्तव, देहरादून

रुद्रप्रयाग। जनपद के श्री केदारनाथ धाम में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत आगमी 11 जून को श्री केदारनाथ धाम में होने वाले प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर धर्मस्व व संस्कृति सचिव युगल किशोर पंत ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक ली।

बैठक में सचिव ने श्री केदारनाथ धाम में प्रस्तावित
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के भव्य आयोजन के संबंध में सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समस्त तैयारियां समय से पूर्ण करें एवं पूरी भव्यता के साथ कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं विभागवार जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा की गई। सचिव ने कहा कि यह आयोजन धार्मिक, सांस्कृतिक एवं जनभागीदारी से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसलिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ कार्य करते हुए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करें। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर बैठने व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, सुरक्षा, यातायात एवं लाइव प्रसारण सहित सभी व्यवस्थाएं सुचारु रखने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार सोमनाथ मंदिर पर प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष एवं मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन राष्ट्र स्तर पर किया जा रहा है। इस क्रम में आगामी 11 जून को श्री केदारनाथ धाम में भी पहली बार भव्यता के साथ मनाया जाएगा ।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, अधिशासी अभियंता राजविंद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *