May 8, 2026

 

एएनटीएफ और रुद्रपुर पुलिस ने 19 किलो से अधिक डोडे के साथ 01 नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

एएनटीएफ व किच्छा पुलिस ने आधा किलो से अधिक अफीम के साथ बरेली के नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

करीब साढ़े सात लाख की अवैध नशीली सामग्री बरामद

उधमसिंह नगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंह नगर के निर्देशानुसार नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए कोतवाली किच्छा पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स उधमसिंह नगर द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए चौकी दरऊ थाना किच्छा क्षेत्रांतर्गत सैजना मोड़ दरऊ पर संदिग्ध व्यक्ति वाहनो की चैकिंग के दौरान होतेलाल पुत्र ओमप्रकाश के कब्जे से 573 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। होतेलाल उपरोक्त के कब्जे से अवैध अफीम बरामद होने पर उसे एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर थाना किच्छा में अभियोग पंजीकृत कराया गया।

अभियुक्त से बरामद अवैध अफीम के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर मुसाईद से लेकर आना बताया। उक्त संबंध में अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है

बरामद अवैध अफीम की कीमत लगभग 1.5 लाख रुपए है।

नाम पता अभियुक्त

होतेलाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी मोहल्ला साहूकारा नोगावा चौराहा थाना फतेहपुर पश्चिमी जिला बरेली हाल निवासी- ग्राम लोहार नगलाथाना फतेहपुर पश्चिमी जिला बरेली उम्र-26 वर्ष

बरामदा माल का विवरण
573 ग्राम अवैध अफीम
01 मोबाइल फोन
800 रुपये

वहीं कोतवाली रुद्रपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स उधमसिंह नगर के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए चैकिंग के दौरान ब्लॉक रोड पुराना वन स्टॉप सेंटर के पास से अभियुक्त वेदप्रकाश उर्फ टिंकू के कब्जे से 19 किलो 502 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद होने पर उसे धारा एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर थाना रुद्रपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया।

अभियुक्त से बरामद अवैध डोडा पोस्त के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर उक्त बरामद अवैध डोडा पोस्त पराग शर्मा निवासी ग्राम धमोरा थाना मिलक रामपुर उत्तर प्रदेश के साथ आर्टिगा कार से रुद्रपुर लाना बताया। उक्त संबंध में अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

बरामदा डोडा पोस्त की कीमत लगभग 6 लाख रुपए है

नाम पता अभियुक्त
वेदप्रकाश उर्फ टिंकू पुत्र बाबूराम निवासी-ग्राम धमोरा थाना मिलक रामपुर उत्तर प्रदेश उम्र-30 वर्ष

बरामदा माल का विवरण
19 किलो 502 ग्राम अवैध डोडा पोस्त
01 अदद मोबाइल फोन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *