March 24, 2026

चमोली। पुलिस आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत अलर्ट मोड पर है और लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक चमोली, सर्वेश पंवार के निर्देशन पर की गई इस कार्रवाई में, मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राजपाल सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी घलीबैण्ड गौचर थाना कर्णप्रयाग उम्र 49 वर्ष को मेला गेट एसबीआई के पास चैकिंग के दौरान 10 पेटी मैक्डावल व्हिस्की मय वाहन के साथ गिरफ्तार कर वाहन मैक्स नं0 यूके 11 टीए 0481 को सीज किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कर्णप्रयाग पर मुकदमा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

चमोली पुलिस आगामी नगर निकाय चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं और ऐसी किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई न केवल अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ा कदम है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करती है कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संचालित हो।

नाम पता अभियुक्त

राजपाल सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी घलीबैण्ड गौचर थाना कर्णप्रयाग उम्र 49 वर्ष

पुलिस टीम

उ0नि0 मानवेंद्र सिंह गुसाई चौकी प्रभारी गौचर
हे0कां0 दीवान सिंह
कां0 सन्तोष सिंह
हो0गा0 आशीष राणा
चालक राकेश नेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *